शहर के दोनों टीकाकरण केंद्र से कई सैकड़ा लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा वापस

0 394
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वेक्सीनेशन महाअभियान के तहत जिले में निरंतर टीकाकरण कार्य जारी है। वेक्सीन सेंटर पर आमजनों की भीड़ और उत्साह को देखते हुए जिले में वेक्सीन उपलब्धता अनुसार भेजी जा रही है।  जिले के कोविड प्रभारी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह  के मार्ग दर्शन में सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान जारी है।  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने बताया कि सोमवार को 37 वेक्सीन सेंटर पर टीकाकरण हुआ तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 हजार से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। कुछ केन्द्रों में देर शाम तक टीकाकरण जारी था। उन्होंने बताया कि जिले में 27 जून 2021 की स्थिति में भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर एंट्री के अनुसार अबतक एक लाख 85 हजार से अधिक डोज लगाये जा चुके है। जिले के समाजिक संगठन,एनजीओ,कोरोना वालेंटियर,पंचायतीराज का अमला आदि के सतत सहयोग से आमजन नजदीकी सेंटरों पर सुविधाजनक रूप से टीका लगवा रहे है। विदित हो कि कोविशिल्ड का पहला टीका लगने के बाद दूसरा टीका 84 से 112 दिन के बीच में लगाया जा रहा है और कोवेक्सीन का दूसरा डोज 28 से 42 दिन के दौरान लगाया जा रहा है। टीकाकरण महा अभियान के दौरान एक तरफ जिले में जहां कई गांवों में के कई टीकाकरण केंद्रों में रिकॉर्ड टीकाकरण किए गए हैं वही सीधी शहर में स्थित क्रमांक एक और क्रमांक दो टीकाकरण केंद्र में विगत दो.तीन दिनों से लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है लेकिन टीकाकरण केंद्र में पहुंचे सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है रविवार के दिन टीकाकरण नहीं होने के बाद सोमवार को टीकाकरण के लिए क्रमांक 1 और क्रमांक 2 में लोगों की भारी भीड़ पहुंच गई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई लेकिन दिन भर में टीकाकरण केंद्र में 5 से 6 सौ से ज्यादा टीकाकरण नहीं हो सका यही हाल क्रमांक 2 का रहा जहां कई सैकड़ा लोगों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा इस समस्या को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के कलेक्टर से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि शहर में टीकाकरण केंद्र और बढ़ा दिया जाएगा एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस संबंध में सीएमएचओ से भी चर्चा की तो उन्होंने बताया कि 29 जून और 30 जून 1 जून को जिले में टीकाकरण बंद रहेग रहेगा एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीएमएचओ से बताया कि शहर के केंद्रों में दूसरा डोस लगवाने आने वाले लोगों को भी पहले रोज का टीका लगवाने आए लोगों के साथ धक्का खाना पड़ रहा है इस पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाने की कोशिश की जाएगी टीकाकरण को लेकर अब जब जिले के लोगों में उत्साह जग गया है तो टीकाकरण केंद्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है शासन प्रशासन को चाहिए कि टीकाकरण में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए और लोगो को वापस न लौटना पडे जिससे लोगों का विश्वास व्यवस्था और टीवी पर कायम रह सके।

News TOP Footer