प्रधान न्यायाधीश श्री सिंह ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित कहा आपका रक्तदान बचा सकता है अमूल्य जीवन

0 166
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर ए.डी.आर. भवन में एवं तहसील न्यायालय रामपर नैकिन चुरहट मझौली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश श्री सिंह द्वारा स्वयं रक्तदान करते सभी को रक्तदान की प्रेरणा दी गयी। प्रधान  न्यायाधीश ने कहा कि रक्तदान को महादान तथा मानवता की सच्ची सेवा कहा गया है। आपका किया हुआ रक्तदान आपात स्थितियों में लोगों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, बल्कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल में रक्तदान करना चाहिए। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे ऑनलाईन माध्यम से न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव न्यायाधिपति उच्च न्यायालय जबलपुर एवं कार्यपालक अध्यक्ष म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपर के उद्बोधन से किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ बृजेन्द्र सिंह बघेल व बार के समस्त सदस्यगण, डॉ. बी.एल.मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व चिकित्सालय के स्टाफगण, न्यायालय के समस्त स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफगण उपस्थित रहे। उक्त रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम जिला न्यायालय के मुखिया जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा रक्तदान किया गया इसके पश्चात कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डी.के. नागले, पंचम अपर जिला न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता सुजाता मिश्रा, श्रद्धा सिंह, गिरजेश कुमार तिवारी, राजवली सिंह, मनीष पटेल, शोसल वर्कर एवं स्टूडेट प्रतीप गर्ग, आर्या पाठक, सुजाता मिश्रा, प्रज्ञा, रिचा, न्यायालय के कर्मचारी जाहर सिंह साकिर खान, मनोज श्रीवास्तव पवन पटेल, दिनेश धुर्व, बृजेश कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी राकेश कुमार चैबे ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत रक्तदान करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय सीधी में 20, तहसील मुख्यालय रामपुर नैकिन में 08, मझौली 04 कुल 32 व्यक्तियों का सहयोग रहा।

News TOP Footer