पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर वैश्य महासम्मेलन ने फ्रंटलाइन सफाईकर्मी कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

सीधी धर्मेंद : वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मध्य प्रदेश केबिनेट के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश युवा इकाई द्वारा सीधी शहर के नगर पालिका सभागार में कोरोना काल के फ्रंटलाइन सफाईकर्मी कोरोना योद्धाओं के सम्मान का कार्यक्रम वैश्य महासम्मेलन सीधी के जिला अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता वैश्य महासम्मेलन की उपाध्यक्षा श्रीमती पूनम सोनी गोपाल प्रसाद गुप्ता और वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मान दिवस का आयोजन किया गया आयोजित सम्मान दिवस समारोह में जिले के वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने जिले के फ्रंटलाइन कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों का साल श्रीफल देकर सम्मान किया सम्मान की शुरुआत मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कौल के सम्मान के साथ की गई। सम्मान समारोह के बाद वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने सभी कोरोना योद्धाओं का कोरोना काल के द्वितीय लहर में उनके द्वारा जान को जोखिम में डालकर उनके योगदान की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कौल ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने के लिए वैश्य महासम्मेलन के सभी पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार ज्ञापित किया और कहा आप सब के सम्मान से हमारा हौसला बढ़ता है।
