टीकाकरण महा-अभियान में बुधवार को 10 हजार से अधिक लोगो को लगे कोरोना के टीके

0 275
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सीधी जिले में टीकाकरण महा-अभियान 21 जून से प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में  महा-अभियान के तहत् टीकाकरण के दूसरे दिन भी लक्ष्य से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया गया। जिले में बुधवार को 43 केन्द्रों पर 9 हजार 400 वैक्सीनेशन के लक्ष्य के विरूद्ध 10 हजार 415 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई है। विकासखण्ड रामपुर नैकिन अंतर्गत चकड़ौर में सर्वाधिक  2 हजार 534 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने जानकारी देकर बताया कि  देश एवं प्रदेश साथ ही सीधी जिले में भी में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का  टीकाकरण कार्य जारी है। जिले में अब तक उक्त आयु वर्ग के 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महा-अभियान में जिले व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के दूसरे दिन आज 23 जून को लक्ष्य से अधिक  वैक्सीनेशन किया हुआ है। जबकि टीकाकरण महा-अभियान शुभारम्भ के प्रथम दिन 21 जून को भी लक्ष्य से अधिक 12 हजार 462 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया था उन्होंने बताया कि बुधवार को विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत टीकाकरण केंद्र जूरी में 251, विकासखण्ड सिहावल अंतर्गत बल्ह्या में 106, बरहाटोला में 102, नकझर में 72, कुचवाही में 111, मयापुर में 110, हिनौती में 96, पीएचसी अमिलिया में 224, एससी बड़ागांव में 359, विकासखण्ड गोपद बनास (सेमरिया) सीएचसी सेमरिया में 77, पीएस पनवार चैहानन में  370, पीएस डेम्हा में 120, मधुरी पवाई में 74, विकासखण्ड रामपुर नैकिन  अंतर्गत भरतपुर में 66, चोभरा दिग्विजय में 100, लेवर कालोनी में 31, स्कूल रामपुर में 140, कटौली में 149, पड़खुरी 588 में 163, बड़खरा 734 में 70, चुरहट में 124, साड़ा में 140, करनपुर में 30, चन्दरेह में 151, गौरदहा में 170, चकड़ौर में 2534, पीएचसी खड्डी में 204, विकासखण्ड मझौली अंतर्गत महखोर में 130, सिकरा में 91, ताला में 909, करमाई में 150, मझिगवां में 437, पथरौला में 226, कोलगढ़ में 209, अमडिया में 106, बरसेनी में 150, जमुआ नं. 1 में 217, पीएचसी ताला में 1047, सीधी शहर में क्रमांक 1 में 251 एवं क्रमांक 2 में 348 लोगो को वैक्सीन लगाई गई।

News TOP Footer