जिले में नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित मरीज 15 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग जिले में

सीधी धर्मेंद : आज सीधी जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है विगत 2 महीने तक कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर में जिले में अब तक 9216 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वही 9090 व्यक्तियों ने कोरोना से जंग भी जीती है इस दरमियान जिले के स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर कोरोना से लड़ाई लड़ने में अपनी पूरी ताकत लगा दी जिले की जनता ने भी कोरोना से लड़ाई लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपनी सारी सुख सुविधाएं छोड़कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अपने घर परिवार के लोगों के साथ घरों के अंदर कैद हो गए और 2 महीने तक लॉकडाउन की तकलीफे सही जिसका नतीजा आज निकला है आज सीधी जिले से 750 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट भेजी गई थी जिसका बहुत ही सुखद परिणाम सामने आया है आज सीधी जिले में 760 लोगों की कोरोना रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें एक भी रिपोर्ट कोरोना पाजटिव नहीं आई यह जिले के लिए बहुत ही सुखद समाचार है जिले के स्वास्थ्य विभाग शासन प्रशासन और आम जनता ने साहस धैर्य से कोरोना के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी आज उसका नतीजा सामने आया है और कोरोना 2 महीने के अंतराल में इस स्थिति में पहुंच गया इसके लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग शासन प्रशासन और जिले की तमाम जनता प्रशंसा के पात्र हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक कुल 750 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 760 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को 15 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गईए साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 9216 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 9090 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका हैए और अब जिले में कुल 39 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।
