कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफतार किया

0 627
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने अवैध नशीली सिरप के विक्रेता फरार आरोपी रवि तिवारी पिता राजकुमार तिवारी निवासी कोठार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गया की थाना कोतवाली की टीम ने मुखबिर की सूचना पर से 16 मार्च को आरोपी लव कुमार द्विवेदी को 50 शीशी नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया था ए जिसने पूछताछ के दौरान अपने मेमोरंडम में उक्त सिरप रवि तिवारी पिता राजकुमार तिवारी निवासी गाड़ा से खरीदना बताया था। जिसके पश्चात उक्त मामले के सह आरोपी रवि तिवारी की पता तलाश की गई जो फरार हो गया था। आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई उक्त आरोपी अपने घर के पास घूमते हुए दिखा है जिसपर तत्काल कोतवाली पुलिस ने घेरबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा उप निरीक्षक राकेश राजपूत प्रधान आरक्षक तिलकराज सेंगर आरक्षक आजाद खान तथा सुनील बागरी का विशेष योगदान रहा है।

News TOP Footer