पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मार्गदर्शन में यूथ कांग्रेस ने सीधी शहर में किया में सैनिटाइजर का छिड़काव

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यूथ कांग्रेस ने जिले में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू किया है जिसकी शुरुआत जिला स्तर पर 27 तारीख से की गई जो अनवरत जारी है 1 जून को युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने अपने साथियों के साथ सीधी नगर पालिका क्षेत्र में निकल कर सैनिटाइजेशन का काम किया युवक कांग्रेस ने सीधी शहर के अस्पताल चौक सराफा बाजार पुराना हनुमान मंदिर लालता चौक पुराना बस स्टैंड गांधी चौक होते हुए शहर के अनेक स्थानों में सैनिटाइजेशन का काम किया और कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने की बात कही सैनिटाइजेशन के दौरान युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने इस अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब दिए और कहा कि राजनीति में स्तर गिरता जा रहा है लोग समाज सेवा करने वाले लोगों की टांग खींचते।
