सीधी शहर में किराने सब्जी फल खाद बीज कृषि यंत्र की खरीदारी के लिए शहर में बड़ी संख्या में सड़कों पर दिखे लोग

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में कोरोना के मामलों में कमी आने और पॉजिटिविटी रेट में आई गिरावट के बाद जिला प्रशासन ने 1 जून से राज्य शासन की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए जिले में कुछ जरूरी सामानों की दुकानों को छोड़कर 8 मई तक के लिए लाकडाउन बढ़ा दिया है 1 जून को मिली राहत के बाद सीधी शहर में किराने सब्जी फल खाद बीज किस यंत्र की खरीदारी के लिए शहर में लोग काफी संख्या में सड़कों पर दिखाई दिए कई दुकानों में तो सोशल डिस्टेंसिंग का भी लोगों ने ख्याल नहीं रखा 1 महीने से भी ज्यादा समय के बाद मिली राहत में लोगों ने घूम घूम कर शहर में किराना सब्जी और फल की खरीदारी की लेकिन इस लाक डाउन में वह दुकानदार जिनकी दुकानें बंद है वह अपनी किस्मत और सरकार प्रशासन को कोसते नजर आए उनका कहना है कि क्या कोरोना सिर्फ हमारी ही दुकानों में है कृषि बीज खाद की दुकानें पूरा दिन खुली रहती हैं उनमें कोरोना नहीं लगता पिछले 1 महीने से भी ज्यादा समय में घरों में कैद रहकर अपनी जमा पूंजी खा रहे दुकानदारों की पीड़ा जायज है शासन प्रशासन को चाहिए कि आने वाले कुछ दिनों में ऐसे दुकानदार जिनमें नाई धोबी मोची चाय वाले पान वाले चाट फुलकी वाले पकोड़ा तलने वाले छोटे व्यवसायियों को भी लाक डाउन में दुकान खोलने की कुछ घंटों की छूट मिलनी चाहिए जिससे वह भी अपना और अपने परिवार का पेट पाल सकें वरना कोरोना से तो बच जाएंगे कहीं पापी पेट उन पर भारी न पड़ जाए।
