निर्धन असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आई आम आदमी पार्टी

0 613
Main Ad1

हिमानी रौतेला  नैनीताल
आम आदमी पार्टी ने लॉकडाउन दौरान प्रभावित हुए निर्धन परिवारों की मदद करने के लिए दूसरे दिन भी राशन वितरण जारी रहा मंगलवार को लगभग 21 परिवारों राशन किट वितरित किये गए,

आम आदमी पार्टी नैनीताल विधानसभा संगठन प्रभारी प्रदीप साह व नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने राशन वितरण करते हुए कहा कि ये राशन वितरण कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले उन परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है, जो इस कोविड काल लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं,
नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने बताया कि द्वितीय चरण में नगर क्षेत्र के 21 चिन्हित परिवारों को राशन वितरण किया गया, जिसमें पांच किलो आटा का बैग, पांच किलो चावल का बैग, एक किलो दाल का पैकेट, आधा किलो चीनी, आधा लीटर सरसों का तेल, शामिल किट वितरित किया गया,
उक्त वितरण कार्यक्रम 04 जून तक प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से रज़ा क्लब मैदान में आयोजित किया जायेगा,

Main Ad1

विधानसभा महामंत्री विनोद कुमार, विधानसभा संगठन मंत्री प्रदीप साह, विधानसभा
मीडिया प्रभारी मो. खुर्शीद हुसैन (आज़ाद ), विधानसभा कोषाध्यक्ष किशन लाल,
नगर अध्यक्ष शाकिर अली,
नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार,
नगर महामंत्री महेश चंद्र आर्या, नगर मंत्री नईम अहमद (निम्मो ),
नईम अहमद,
नगर मंत्री विजय साह, नगर मंत्री मोहित राजपूत, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा विद्या देवी, युवा नेता शान बुरहान समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

मो. खुर्शीद हुसैन (आज़ाद )

News TOP Footer