पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा बुजुर्ग, फिर भी नहीं पसीजा दिल, गाड़ी में डाल ले गई थाने

0 1,026
Main Ad1

कृतिका सीधी :

Jind News: जब गिड़गिड़ाने से भी काम नहीं बना तो पुलिस ने बुजुर्ग दुकानदार को जबरदस्ती गाड़ी में जींद. हरियाणा के जींद जिले में पुलिस की दबंगई की करतूत सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गई. मामला जीन्द जिले के रानी तालाब के पास बीकानेर मिष्ठान भंडार का है. जहां बुजुर्ग दुकानदार के साथ पुलिस (Police) ने अभद्र व्यवहार किया. बुजुर्ग दुकानदार पुलिस के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उसकी पुलिस ने नहीं सुनी. इसके बाद वो पुलिस के पांव छूने लगा लेकिन पुलिस का दिल नहीं पसीजा. जब गिड़गिड़ाने से भी काम नहीं बना तो पुलिस ने बुजुर्ग को जबरदस्ती गाड़ी में डाला और अपने साथ थाने ले गई. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.डाला और अपने साथ थाने ले गई.

Main Ad1

हरियाण के जींद जिले से जो तस्वीर सामने आई है, उसे पुलिस सख्ती के बजाय ज्यादती कहा जाए तो गलत नहीं होगा. जींद में इनदिनों एक और वीडियो बड़ी तेजी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिस के जवान दुकानदारों को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाते दिख रहे हैं. वहीं एक दुकानदार की पिटाई करते दिख रहे हैं. पुलिस ने पहले दुकानदार को थप्पड़ मारे और जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो डंडे से उसकी पिटाई की.

इस घटना के बाद व्यपारियों में रोष है. व्यापारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर को शिकायत भेजी है. वहीं व्यपारियों ने इक्कठे होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. व्यपारियों ने कहा कि कोरोना के चलते पहले ही जनता परेशान है और मार पिटाई करके उन्हें सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है.

 

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि थोड़ी बहुत सख्ती नहीं करेंगे तो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे. वहीं उनका कहना है कि पुलिस ने किसी प्रकार की कोई मार पिटाई नहीं की है. लेकिन मार पिटाई की ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद है.

Source : news 18

News TOP Footer