कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सीधी शहर के रेड जोन का किया निरीक्षण

0 689
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा सीधी शहर के रेड जोन वार्डों वार्ड नं. 16 तथ वार्ड नं. 08 का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कन्टेन्मेंट एरिया में आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने इन वार्डाें के प्रमुख मार्गो को बैरी केंटिंग करने तथा पुलिस बल लगाने के लिए निर्देशित किया है।  कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि रेड तथा यलों जोन का किल कोरोना अभियान के माध्यम से सघन सर्वे किया जाए। सर्दी, खांसी तथा बुखार के साथ ही कोविड़ के अन्य लक्षणों वाले व्यक्तियों को चिन्हित किर उन्हें दवाइयों का वितरण सुनिश्चित करें। उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखे तथा आवश्यकतानुसार उन्हें आइसोलेट कर उनका कोविड़ टेस्ट कराया जाए। नए कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें अनिवार्य रूप से कोविड़ केयर सेंटर में भर्ती करें, जिससे उनके परिवार के अन्य सदस्यों तथा पड़ोसियों की कोविड़ संक्रमण से बचाया जा सकेगा। इसके साथ ही नए मरीजों का कान्टेªक्ट ट्रेसिंग भी करें जिससे कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकेगा। वर्तमान में सीधी शहर में 87 एक्टिव केस हैं। वार्ड क्र. 01 में 16 एक्टिव केस तथा वार्ड क्र. 8 में 12 एक्टिव केस होने के कारण रेड जोन में है। भ्रमण के दौरान एसडीएम गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा, नायब तहसीलदार सौरभ मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली हितेन्द्र शर्मा, सीएमओं सीधी कमला कोल सहित राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer