जिले में फिर मिले 125 नए कोरोना संक्रमित मरीज 168 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 592
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक कुल 933 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 942 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 125 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को 168 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 8351 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  6731 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 1562 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 58 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 98 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 19 रिक्त है तथा  10 बेड आईसीयू के सभी बेड भरे हुए है । दिनांक 15 मई 2021 को सायं 5 बजे तक 53 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए अब जिला औषधि भंडार में 15 वायल बैलेंस में है।

News TOP Footer