स्वर्गीय सरोज सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर रावसागर समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित करके दी गई श्रद्धांजलि

0 820
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : यूपीए सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी एवं अभिमन्यु सिंहऔर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की माता श्रीमती सरोज सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर  चुरहट में स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस कमलेंद्र सिंह डब्बू आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह यूथ कांग्रेस चुरहट विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिंह ने राव सागर तालाब में स्वरगीय सरोज सिंह की समाधिस्थल पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें स्मरण किया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी श्रीमती सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में 2019 को दिल्ली में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया गया था।अब जब कोविड 19 के दौर में पूरे भारत मे हाहाकार मचा हुआ है तब भी उनके चाहने वाले कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने आज चुरहट के रावसागर में स्थित समाधि स्थल पर पंहुचे।

News TOP Footer