पत्नी के हत्यारे को महज 12 घंटों के भीतर रामपुर नैकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार पहुंचाया जेल

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडे के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी मनोज साकेत ग्राम रैदुअरिया को महज 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गायकी 12 मई को थाना रामपुर नैकिन में एक मामला आया था जिसमें फरियादी अरुण साकेत पिता छकौड़ी लाल निवासी ग्राम भोलगढ़ थाना चोरहटा जिला रीवा ने रिपोर्ट किया था कि आरोपी मनोज साकेत ग्राम रैदुअरिया ने अपनी पत्नी रोशनी साकेत की चारित्रिक संदेह के चलते कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है । आरोपी अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था तथा उसको घर से बाहर निकलने के लिए मना करता था इसीलिए उन दोनों का आए दिन विवाद होता रहता था । कल दिनांक को इसी बात पर दोनों में फिर से झगड़ा हुआ एवं आरोपी ने हत्या करने के उद्देश्य से अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी एवं मौके से फरार हो गया। मामला संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडे द्वारा मामला पंजीबद्ध कर उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने का कार्य सौंपा जिसपर टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से एवं स्वयं के सूझ बूझ तथा तत्परता के द्वारा आरोपी को शीध ही गिरफ्तार कर थाना लाई । जिसके बाद पूछ ताछ एवम् वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आज दिनांक को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एस के द्विवेदी चौकी प्रभारी पिपराव उपनिरीक्षक विशाल शर्मा उपनिरीक्षक इंद्रबाली सिंह सहायक उपनिरीक्षक सुनील पांडेय आरक्षक विवेक सिंह तथा सैनिक शशि शेखर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
