सीधी पुलिस के मानवीय पहल के कारण कल से आज तक 24 घंटे में 23 जरूरतमंदो की की गई सहायता

0 176
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश के लागू होने पर लोग अपने घरो में ही रहे उसके लिये जरूरतमंदो को सहायता पहुचाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है और समस्त थाना प्रभारी एवं सम्पूर्ण सीधी पुलिस को जरूरतमंदो की सहायता हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप 24 घंटे में 23 जरूरतमंद लोगो ने अपने अलग.अलग समस्या को लेकर हेल्पलाईन नंबर पर काॅल किया जिसको टीम द्वारा तत्काल संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से सहायता दी गई  23 जरूरतमंदो में से 8 काॅलरो को राशन की समस्या थी जिस पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा संबंधित को राशन उपलब्ध कराया गया 5 काॅलरो को मेडिकल समस्या ;दवाई मगाना व घर में बीमार लोगो को उपचार हेतु सुविधा उपलब्ध कराना थी जिसमें सभी को समुचित व्यवस्था कराई गई 1 काॅलर जो ग्राम भरुही थाना बहरी से अपने पिता को उपचार हेतु मिश्रा नर्सिग होम सीधी में भर्ती किया गया था जो आज दिनांक स्वस्थ्य होने पर बिल भुगतान की समस्या से संबंधित सहायता चाही गई थी जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा तत्काल समस्या का समाधान कराया गया 5 काॅलरों द्वारा उनके ग्राम में सामाजिक दूरी व कोविड पाॅजिटिव लोगो का घर से बाहर घूमने संबधी शिकायत की गई थी जो संबंधित थाना प्रभारी द्वारा मौके पर जाकर प्रोटोकाॅल फाॅलो करने हेतु समझाइस दी जाकर सतत निगरानी की जा रही है और 4 काँलरो द्वारा वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी चाही गई जिनको त्वरित रूप जानकारी उपलब्ध कराई गई । सीधी पुलिस कोविड.19 के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुये जिले के आम जनमानश से अपील करती है कि आप अपने घर पर रहे सीधी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें लाॅकडाउन का पालन करे अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले व घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अनिवार्य रूप से पहने सामाजिक दूरी बनाकर रखे एवं समय.समय पर हाथों को धोते सेनेटाईज करते रहे जिससे आप स्वयं के साथ.साथ अपने परिवार को भी इस वैश्विक महामारी से बचा सकते है और आपका जिला कोरोना मुक्त हो सकता है घर पर अगर आप को कोई समस्या है तो सीधी पुलिस के हेल्पलाईन नंबर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या को बता सकते है जिसका सीधी पुलिस द्वारा निराकरण किया जायेगा।—-

News TOP Footer