जिले में फिर मिले 147 नए कोरोना संक्रमित मरीज 198 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल 952 सैंपल
जांच के लिए भेजे गए और 954 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 147 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को 198 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 8226 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 6563 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका हैए और अब जिले में कुल 1605 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 58 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध आइसोलेशन बेड 107 में से 95 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 18 रिक्त है तथा 10 बेड आईसीयू के सभी बेड भरे हुए है । दिनांक 13 मई 2021 को 144 रेडमिशिविर इंजेक्शन बैलेंस में थे जिसमे से 43 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए थे शेष 101 में से शुक्रवार को सायं 6 बजे तक 33 मरीजों को इंजेक्शन लगाए गए अब 68 वायल बैलेंस में है।
