कमिश्नर अनिल सुचारी ने सीधी जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम का निरीक्षण किया

0 389
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : रीवा संभाग के कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने सीधी जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों का अवलोकन किया तथा किल कोरोना अभियान के तहत किये जा रहे सर्वे कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।  इस दौरान कमिश्नर श्री सुचारी ने निर्देश दिए कि जिले में कोरोना कफ्र्यू का पालन सुनिश्चित कराते हुए लोगों को घर में ही रहने की समझाइस दें। कोरोना कफ्र्यू के कारण ही संक्रमण के दर में निरंतर कमी हो रही है। आम जन के सहयोग से कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ कर कोरोना के खिलाफ युद्ध में सफलता मिलेगी। कमिश्नर ने रामपुर नैकिन विकासखण्ड के रेड जोन की ग्राम पंचायतों पड़खुरी 587 (एक्टिव केस 19) तथा पड़खुरी 588 (एक्टिव केस 15) के विषय में जानकारी ली। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि विकासखण्ड रामपुर नैकिन की 90 ग्राम पंचायतों में से 40 ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति हैं जिनमें से 5 ग्राम पंचायतें रेड जोन में तथा 2 आरेंज जोन में हैं। कमिश्नर श्री सुचारी द्वारा कोविड केयर सेंटर मधुरी का भ्रमण किया गया। यहाॅ 100 विस्तर का सेंटर है जिसमें ऐसे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को रखा जायेगा जिनके घरों में होम आईसोलेशन की सुविधा नहीं हैं तथा उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं हैं। अभी तक सेंटर में 28 मरीज भर्ती हुए थे वर्तमान में केवल 3 मरीज ही भर्ती हैं। भ्रमण के दौरान कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने बताया कि किल कोरोना अभियान के लिए जिले में 1121 प्रायमरी सर्वे टीम तथा 402 सुपरवाईजर सर्वे टीम बनाई गई हैं। 13 मई तक एक लाख 82 हजार से अधिक घरों के सर्वे का कार्य किया जा चुका है। 2 हजार 781 व्यक्ति सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित पाए गए, सभी को मेडिकल किट का वितरण किया गया है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत आर के शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, संबंधित एसडीएम सहित राजस्व, पंचायत विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer