कोविड कर्फ्यू का पूर्ण रूप से पालन के लिए सतत चेकिंग कर रही है नैनीताल पुलिस जरुरत मंद लोगो को रासन किट भी बाटी

उत्तराखंड से रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया कि नैनीताल पुलिस नैनीताल में कोविड कर्फ्यू का पूर्ण रूप से पालन के लिए सतत चेकिंग कर रही है इस दौरान अनावश्यक घूमने वालों के पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है कोविड कर्फ्यू के दौरान सरकारी कर्मचारी जल संस्थान डॉक्टर बैंक कर्मचारी की आवाजाही पूर्ण रूप से हो रही रिपोर्टर हिमानी रौतेला को थानाध्यक्ष मल्लीताल अशोक कुमार ने बताया कि अनावश्यक होने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है आज 18.20 चालान काटे गए साथ ही वैक्सीनेशन लगाने के लिए पहुंच लोगों के लिए टाइमिंग के हिसाब से छूट है थानाध्यक्ष ने कहा की जनता को भी समझना चाहिए कि वे कोविड कर्फ्यू का वह पूर्ण रुप से पालन करे।—-नैनीताल में नैनीताल पुलिस द्वारा लाकडाउन का पालन कराने के साथ ही लाकडाउन में जरुरत मंद लोगो को 13 मई को मिशन हौसला के तहत बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री देवेंद्र सिंह पींचा पुलिस उपाधीक्षक नगर श्री विजय थापा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री अशोक कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह द्वारा जरूरत मंदो को रासन किट बाटी गयी नैनीताल पुलिस के द्वारा इस महामारी के दौरान जरुरत मंद लोगो की की जा रही मदद की सभी तारीफ कर रहे है और लाकडाउन चलने तक इस तरह का मिशन हौसला जारी रखने की मांग की है।
