जिले में फिर मिले 183 नए कोरोना संक्रमित मरीज 148 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 314
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि  मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 602 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 797 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 183 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. डाॅ. मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को 148 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 7947 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 6155 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1739 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 53 हैं।

News TOP Footer