नैनीताल के कैंची धाम में फटा बादल


नैनीताल के पास स्थित कैंची धाम में बादल फटा है. जिसके बाद पानी के सैलाब आया है. घटना में मंदिर के नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है.


वहीं, बादल फटने के बाद मलबा आने से हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग बाधित हो गया है. जिला प्रशासन की टीम मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है.15 जून को लगता है मेलाकैंची धाम नीम करौली बाबा धाम में हर साल 15 जून को मेला लगता है. लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मेले पर रोक लगी हुई है. ऐसे में मंदिर परिसर खाली पड़ा हुआ था, जिससे बड़ी घटना टल गई.
