जिले में जन जागृति समिति का गठन बाहर से आने वालों का प्रवेश हुआ प्रतिबंधित

0 385
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सीधी के अंतर्गत‘मैं कोरोना वॉलिंटियर रजिस्टर्ड है जो कि कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशन में एवं  नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी राकेश शुक्ला के मार्गदर्शन में ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर द्वारा अपने-अपने वो में कोरोना के प्रति जन जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ग्राम स्तर की समितियां बनाकर लोगों को जागरूक करने के साथ मास्क वितरण, सेनीटाइजर का उपयोग, साबुन से हाथ धोना तथा वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हुए अब प्रत्येक गांव में वॉलिंटियर और प्रस्फुटन समितियों के प्रयास से जनजागृति समिति बनाई गई हैं। इस समिति के माध्यम से गांव में कोरोना से बचाव हेतु शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संचालित करने के साथ ही सावधानी बरतने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वैक्सीनेशन से होने वाले लाभ तथा वैक्सीन सेंटर में ले जाकर लोगों को टीकाकरण करवाने का कार्य किया जा रहा है। जनजागृति समिति अपने गांव में इस बात पर नजर रखती है कि कोई व्यक्ति जो बाहर से आ रहा है वह कैसा है। अगर वह गांव का है तो उसे निर्धारित गाइडलाइन के आधार पर क्वॉरेंटाइन किया जाएगा तथा अगर बाहर का व्यक्ति है तो उसे गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सामूहिक निर्णय के आधार पर वालेन्टियरों द्वारा यह कार्य अपने-अपने गांव एवं मोहल्ले में किया जा रहा है। इस कोरोना की महामारी से लड़ने के लिए वॉलिंटियर ग्रामवासियों के सहयोग से कोरोना की जंग जीतने तथा गांव के लोगों और समाज को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवदत्त उरमलिया ने बताया कि पूरे जिले में 1450 के ऊपर वालेंटियरो द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करवाया गया है जिनमें से अभी तक 70 से 75 प्रतिशत वॉलेंटियर अपने गांव में कुछ ना कुछ गतिविधियां कर रहे हैं और इनके प्रयास से शासन के उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति में सफलता प्राप्त हो रही है। आने वाले समय में इनको अन्य जो जिम्मेदारियां दी जाएंगी निश्चित ही बखूबी निभाने का प्रयत्न करेंगे।

News TOP Footer