विधायक कमलेश्वर पटेल ने अपने विधानसभा में जनता के इलाज के लिए दिए 30 नग ऑक्सीजन सिलेंडर

सीधी धर्मेंद : एक तरफ जहा पूरे मप्र में आक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी हो रही है वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सिहावल विधानसभा के विधायक कमलेश्वर पटेल ने सिहावल विधानसभा में जनता के इलाज के लिए 30 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए कोरोना महामारी के बढ़ते संकट में प्राणवायु ऑक्सीजन कि उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए आज सिहावल विकासखंड के चमरौंहा क्वॉरेंटाइन केन्द्र में अपने व्यक्तिगत प्रयास से कमलेश्वर पटेल ने ऑक्सीजन से भरे 30 सिलेंडर विधानसभा क्षेत्र सिहावल के निवासियों के लिए रखे गए हैं ये सभी सिलेंडर एसडीएम सिहावल श्री सुधीर बेक बीएमओ डॉ रिकेश शर्मा को सौंपे। विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा की कोरोना महामारी में एक और जहां सरकार जन स्वास्थ्य की रक्षा करने में विफल रही है अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि किसी भी पीड़ित एवं रोगी को असहाय स्थिति में ना छोड़े उनके जीवन की रक्षा करना हम सभी का कार्य है उन्होंने आव्हान किया की कोरोना से बचाव भी सुरक्षा है इसके लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर टीकाकरण करवाएं।
