पुलिस अधीक्षक ने एसबीआई बैंक शाखा सीधी का किया निरीक्षण नवीन पुलिस अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0 592
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले पहुंचे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मानस भवन में पहुंच कर कोविड.19 के मानक अनुरूप व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर दिशा निर्देश देते हुए कड़ाई से पालन करने को आदेशित किया है । जिसके बाद वे बायपास स्थित नवीन थाना यातायात में बने पुलिस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जहां रक्षित निरीक्षक डॉ वंदना सिंह सूबेदार गीता प्रजापति एवम् अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे नवीन थाना यातायात को पुलिसकर्मियों हेतु मिनी अस्पताल में तब्दील किया गया है जिससे यदि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को कोविड 19 से संबंधित समस्या आए तो अस्पताल और ऑक्सीजन की समस्या ना हो जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी की दूरगामी सोच के तहत ये व्यवस्था की गई है । व्यवस्था का जायजा लेने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने छोटी मोटी अन्य कमियों को भी नोट करवाते हुए रक्षित निरीक्षक डॉ वंदना सिंह को निर्देशित कर आदेश दिया की शीघ्र अति शीघ्र उसको पूर्ण करे यदि भविष्य में कोई समस्या आए तो तो उससे निपटने हेतु पूर्व से ही तैयारी रहे।

News TOP Footer