नैनीताल में राशन दुकानों पर घबराहट में उमड़ी भीड़ खरीददारी में लोगो ने की कोविड के निर्देशों की अनदेखी

0 648
Main Ad1

कोरोना कर्फ्यू के दौरान उत्तराखंड के नैनीताल में भी अफरा.तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है शासन प्रशासन कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों को आवश्यक खरीदारी के लिए सुबह 7 बजे से 12 बजे तक का समय दिया है लेकिन लोग सामान खरीदने की जल्दबाजी में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं नैनीताल से हमारी रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया कि यहां लोग कतार में लगने की बजाय भीड़ लगाकर खड़े हो रहे है दो गज दूरी का पालन भी देखने को भी नहीं मिल रहा है और दुकान संचालक भी अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही बरत रहे है इस दौरान नैनीताल के मल्लीताल बड़ा बाजार मैं राशन की दुकान पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा मौके पर पुलिस बल के साथ एसडीएम प्रतीक जैन ने पहुंच कर जायजा लिया उन्होंने बताया कि राशन की दुकान पर लोग सुबह 7 बजे से 12  दोपहर बजे तक राशन खरीद सकते हैं एसडीएम प्रतीक जैन ने कहां की लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करें उन्होंने बताया कि आज शासन की गाइड लाइन का पहला दिन है  पहले दिन से ही आज  राशन की दुकान में लोगों का जमावड़ा लग गया उन्होंने कहा विक्रेता  उपभोक्ता दोनों ने ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए इसमें दोनों की गलती है  इसी दौरान  पुलिस व एसडीएम प्रतीक जैन की मौजूदगी में दो राशन विक्रेता का चालान काटा गया एसडीएम प्रतीक जैन रा कहां गया की दुकानदार अपनी दुकानों के आगे उपभोक्ताओं के लिए सर्कल बनाएं जिस में खड़े होकर उपभोक्ता सामान विक्रेता से लेंगे।

News TOP Footer