जिले में फिर मिले 252 नए कोरोना संक्रमित मरीज 268 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 766
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि सोमवार रात्रि 12 बजे तक कुल 847 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 734 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 252 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद सोमवार को 268 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गईए साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 6206 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  5074 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 1099 एक्टिव केस हो गए हैं। अब जिले में मृत्यु के कुल प्रकरण 33 हो गए हैं।

News TOP Footer