कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने सीधी शहर के ग्राम पंचायत पड़ैनिया खुर्द में कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया

0 642
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन काफी एहतियात बरत रहा है और स्थिति पर पूरी तरह से नजर जमाए हुए हैं 29 अप्रैल को जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने सीधी शहर से लेकर ग्राम पंचायत पड़ैनिया खुर्द में बनाए गए कंटेनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने कंटेनमेंट क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनको आवश्यक जानकारियां देकर उनका हौसला बढ़ाया कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोविड.19 के गाइडलाइन का पालन करके व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है इसलिए नियमों का पालन करें निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव मिश्रा थाना कोतवाली के टीआई जितेंद्र शर्मा जनपद पंचायत के एसडीओ विनायक द्विवेदी जनपद पंचायत के अनिल सिंह मौजूद थे जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने गांव के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें जरा शा भी कोरोना के लक्षणों का आभास हो वह तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचकर फीवर क्लीनिक में अपनी जांच कराएं और अपना उचित इलाज कराएं।

News TOP Footer