नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है नैनीताल की सबसे ऊँची पहाड़ी चोटी नैना पीक

0 355
Main Ad1

खबर उत्तराखंड के नैनीताल से एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना महामारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लोग हर पल हर क्षण तनाव और टेंशन में है ऐसे में नैनीताल से रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने मन को सुकून देने वाली खबर भेजी है जिससे लोगों के जेहन से तनाव कम हो सके हिमानी रौतेला ने नैनीताल के पर्यटन से जुड़ी खबर भेजी है जिसमें उन्होंने बताया है कि नैना पीक नैनीताल की सबसे ऊँची पहाड़ी चोटी है स्थानीय लोगों द्वारा इसे नैना चोटी को चाइना पीक के रूप में जाना जाता है नैना चोटी नैनीताल में सबसे ऊंची चोटी है यह समुद्र तल से 2615 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है यह जगह नैनीताल में एक लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थान है यह जगह नैनीताल शहर से 6 किण्मीण् की दुरी पर स्थित है नैना चोटी से आप नैनी झील के नजदीक पूरी घाटी और नैनीताल के सबसे अद्भुत मनोरम दृश्यों को देख सकते है  इस पर्वत की चोटी से जहॉ एक ओर हिम से ढके हुए हिमालय का पश्चिम में बंदर पूंछ चोटी से पूर्व में नेपाल के अपि एवं नरी चोटी तक का विहंगम दृश्य दिखायी देता हैए वहीं दूसरी ओर नैनीताल शहर की सुंदरता का बर्ड आई व्यू देखाई देता है नैना पीक उच्चतम पहाड़ी चोटी है और नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। इस चोटी को चीन में पीक और चीना पीक के रूप में भी कहा जाता है अधिक ऊंचाई और हरे भरे जंगल के रास्ते के कारण नैना पीक यात्रियों के बीच ट्रेकिंग के लिए नैनीताल में पसंदीदा जगह है नैना पीक नैनीताल शहर हिमालय और कुमाऊँ क्षेत्र के विशाल विस्तार के शानदार पक्षी के दृश्य प्रदान करता है यह उन लोगों के लिए बेहद खुबसूरत जगह है जो घूमना पसंद करते हैं। एक लंबी सैर के लिए जा सकते हैं ताजी हवा में सांस ले सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। नैना पीक के शीर्ष से हिमालय की सुंदरता को करीब से देख सकते है।

News TOP Footer