पुष्पेंद्र पांडेय के निधन पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जताया शोक

0 257
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के प्रवक्ता पुष्पेंद्र पांडेय के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक होनहार सिपाही हमारे बीच नहीं रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताए महामंत्री एवं कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में इनके विचार पढ़ने को मिलते थे जिला कांग्रेस कमेटी के अधिकांश बयान पुष्पेंद्र पांडेय के द्वारा ही लिखे जाते थे श्री पांडेय का असमय ही चला जाना बताते हुए कहा है कि इससे ना सिर्फ एक परिवार वरन कांग्रेस पार्टी को भी गहरी क्षति पहुंची है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों से गहरी संवेदना प्रगट करते हुए ईश्वर से जीव आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पुष्पेंद्र पांडेय के असामयिक निधन पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने शोकाकुल परिजनों से संवेदना प्रकट करते हुए असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। शोक सम्वेदना प्रकट करने वालो में सीधी जिले के सभी कांग्रेस जन शामिल है।

News TOP Footer