कोरोना में कर्फ्यू बेवजह घरों से निकल रहे हैं लोग लाचार और बेबस नजर आ रही है पुलिस

0 653
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले एवं सीधी शहर में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी द्वारा जिले में 15 अप्रैल की रात्रि 10 बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है जिसका उद्देश्य है कि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें और बाजारों में भीड़ ना हो लेकिन 2 दिन के दौरान यह देखने में आ रहा है कि लोग सीधी शहर में सब्जी खरीदने के नाम पर पूरा दिन तफरी कर रहे हैं लोग बेवजह अपने घरों से निकल रहे हैं इतना ही नहीं महिलाएं और बच्चे भी बड़ी ही लापरवाही से सड़कों पर निकल कर तफरी करते नजर आ रही हैं दोपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या में भी नियंत्रण नहीं है पुलिस भी लाचार और बेबस नजर आ रही है लोग बरात की तरह कहीं भी आ रहे हैं और जा रहे हैं हालांकि पुलिस चौराहों में रोककर लोगों से टोका टाकी और पूछताछ करती है लेकिन लोग तरह.तरह के बहाने बना देते हैं और झोला दिखा कर चलते नजर आते हैं जिला प्रशासन को चाहिए कि सब्जी खरीदने के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दे जिससे लोग एक टाइम में ही सब्जी खरीद ले पूरा दिन सब्जी खरीदने के नाम पर घर से बाहर निकल कर तफरी ना करें इससे बेवजह शहर की सड़कों में घूमने वाले बारातियों की पहचान हो सकेगी।

News TOP Footer