कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकलकर कोरोना कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया

0 254
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में बनी सहमति के बाद 16 अप्रैल की रात से ही सीधी जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद लोगों को दूध सब्जी फल दवा आवागमन के लिए छूट प्रदान की गई है जिसको लेकर सुबह से ही लोगों की काफी चहल.पहल दिखाई दी इसी दौरान जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकलकर कोरोना कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जी शहर में ठेलों के माध्यम से प्रत्येक बार्डो में बेचने के लिए अनुमति प्रदान की गई है लेकिन देखने में आया कि कई जगह ठेले वाले अस्थाई रूप से ही सब्जी बेचने का काम करने लगे जिनको देखकर जिले के कलेक्टर ने तत्काल उन सब को बार्डो में भेजने के निर्देश दिए जिसके बाद नगरपालिका का अमला सक्रिय हुआ और पालिका बाजार में पहुंच गया मौके पर पहुंचकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कौल ने सभी सब्जी वालों को समझाइश दी और उन्हें निर्देश दिया कि आप सब बार्डो में जाकर सब्जी घूम घूम कर बेचे इसके साथ ही नगर पालिका सीएमओ ने पालिका बाजार के तीन तरफ बैरिकेडिंग भी करवा दी जिससे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो जाए और अनावश्यक ठेले पालिका बाजार के अंदर ना लगे जिले के कलेक्टर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सभी जिले वासियों से अपील की है कि वह बिना वजह शहर में ना निकले जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले और मास्क लगाकर ही निकले अन्यथा कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

News TOP Footer