संकुल प्राचार्य शा उ मा वि खड्डी धीरेन्द सिंह के सार्थक प्रयास से 54 लोगो ने लगवाया कोरोना टीका

सीधी धर्मेंद : पूरे देश और प्रदेश में कोरोना के खतरे को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा प्रत्येक जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता दी जा रही है शासन प्रशासन का यह प्रयास है कि जल्द से जल्द समय में ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को कोरोना का टीका लगवाया जाए इसके लिए लोग बढ़.चढ़कर मदद करने सामने आ रहे हैं अनुविभागीय अधिकारी ;राजस्व चुरहट अभिषेक सिंह के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी सीधी नवल सिं के मौखिक मार्गदर्शन में 13 अप्रैल को संकुल प्राचार्य शा उ मा वि खड्डी धीरेन्द सिंह मौरा के अथक प्रयास से कोविड.19 वैक्सीन टीकाकरण खड्डी में कराया गया जिसमें वरिष्ठ शिक्षक रविनाथ तिवारी प्रमोद त्रिपाठी खड्डी नरेन्द्र सिंह कौशल प्रसाद खैरवार नंदलाल कोल महेन्द्र पांडेय भृत्य रामलखन शुक्ल प्रभारी प्राचार्य शा उ मा वि पैपखरा इन्द्र पाल सिंह शिक्षक शिवकुमार विश्वकर्मा शिक्षक रामजीत साहू शिक्षक संपूरण सिंह प्रधानाध्यापक देवेंद्र शुक्ला उपेन्द्र शुक्ला सहित कुल 54 लोगो को टीका लगाया गया इस दौरान लोगो की सुविधा के लिए संकुल प्राचार्य खड्डी धीरेन्द सिंह द्वारा वाहन की व्यवस्था भी लाने ले जाने के लिए की गई थी इसके साथ ही संकुल प्राचार्य द्वारा मास्क का भी वितरण भी किया गया। टीकाकरण के कार्य में अपनी रुचि दिखने और लोगों को सहयोग करके उन्हें टीका लगवाने की बदौलत लोग संकुल प्राचार्य धीरेंद्र सिंह की खुले दिल से प्रशंसा करते नजर आए।
