प्रभारी सचिव आकाश त्रिपाठी ने जिले में किया उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

0 660
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 6 अप्रैल को सीधी जिले के प्रभारी सचिव एवं महाप्रबंधक म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी आकाश त्रिपाठी द्वारा गेहूॅ उपार्जन केन्द्र सीधी खुर्द का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए गेहूॅ उपार्जन तथा चना, मसूर और सरसों की खरीदी का कार्य पूरी सावधानी पूर्वक किया जाए। खरीदी केन्द्रों में अनावश्यक भीड़ नहीं हो तथा कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने खरीदी केलिए तौल काॅटा, सिलाई मशीन, मोइस्चर मापी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इस बात का ध्यान रखा जाए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer