नैनीताल के खुर्पाताल जंगल मे लगी आग सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

0 703
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अब खबर उत्तराखंड के नैनीताल से जहां से हमारी विशेष रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड में पहाड़ो में आए दिन भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं जिससे जंगलों में वन संपदा के साथ विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं को भी खासा नुकसान पहुँचा है। हिमानी रौतेला ने बताया कि खुर्पाताल के पास सुबह से ही जंगल मे आग लगी है ये आग लगातार फैल रही है लेकिन वन विभाग के अधिकारी सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए हैं कई वन्य जीवों का जीवन संकट में है वन विभाग के अधिकारी सूचना के बाद भी पूरी तरह से सक्रीय नजर नहीं आ रहे हैं बताया जा रहा है कि आग तेजी से ग्रामीण इलाकों की ओर बढ़ रही है जिससे ग्रामीणो में दहशत हो रही हैं कई वन्य जीवों का जीवन संकट में है ऐसे में जिले के प्रशासन को तत्काल राहत और वचाव के साथ आग पर काबू पाने के काम में तेजी लानी चाहिए जिससे वन्य जीवो के साथ ग्रामीणों की जान और जंगल को बचाया जा सके।

News TOP Footer