मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी आज निकलेगी तिरंगा एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मंहगाई के मुद्दे पर किए तीखे सवाल

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित की गई है इस दिन को कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान सम्मान दिवस के रुप में मनाया जाएगा साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन भी किया जाएगा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सीधी के जवाहर कांग्रेश भवन में तिरंगा यात्रा की प्रभारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री अंजू सिंह बाघेल के मुख्य आतिथ्य तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अंजू सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान में गहरी आस्था रखती है तथा लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए कभी भी सत्ता का मुंह नहीं रखती है। ठीक 1 वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा धनबल का प्रयोग कर कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से गिरा दिया गया था तथा लोकतंत्र की हत्या की गई थी।कांग्रेस पार्टी 20 मार्च को पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष के प्रति प्रतिबद्ध है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा बैठक की अध्यक्षता कर रहे रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि तिरंगा यात्रा में अपने साथियों सहित उपस्थिति दर्ज कराकर इसे सफल बनाएं। 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा मैं सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और विराम तिरंगा यात्रा जवाहर कांग्रेस भवन से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगी तथा गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक पहुंचेगी और वहां पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ज्ञापित करते हुए तिरंगा यात्रा संपन्न होगी।वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। बैठक के पश्चात प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अंजू सिंह बघेल ने पत्रकारों को संबोधित किया कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए हर कीमत पर संघर्ष जारी रखेगी। आज जो दल सत्ता में हैं उनकी नजर में लोकतंत्र का कोई मतलब और सम्मान नहीं है ओम राम किसी भी प्रकार से सत्ता पर बने रहने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराया गया। पत्रकार बार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री अंजू सिंह बघेल से महंगाई को लेकर कई तीखे सवाल किए और कहा कि जनता एक तरफ महंगाई में पीसी जा रही है ऊपर से आप लोग सिर्फ तिरंगा यात्रा की बात करते हैं इससे क्या जनता को राहत मिल पाएगी।
