पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा पहुंचे सीधी होली त्योहार को लेकर पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

0 366
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 19 मार्च को पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री उमेश जोगा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री ए एस कुशवाह  आज सीधी प्रवास पर पहुंचे और पुलिस विभाग के कंडम वाहनों की नीलामी में शामिल होने पुलिस लाइन सीधी की एमटी शाखा पहुंचे जहां 5 मोटरसाइकिलों की 51000 रुपयों में नीलामी की गई वाहनों की नीलामी में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी रक्षित निरीक्षक वंदना सिंह तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वाहनों की नीलामी के उपरांत उक्त समस्त अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी स्थित सभागार पहुंचे जहां आगामी त्यौहार होली के मद्देनजर सभा का आयोजन किया गया। सभा में उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक रीवा ने कहा कि होली अत्यंत हर्ष एवं उल्लास का त्यौहार है। ऐसे समय में पुलिस की भूमिका एवं जिम्मेदारियां बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में हमें अत्यंत सजगता से शांतिपूर्वक त्योहार मनवाना है । त्योहार के समय सामाजिक स्थानों पर काफी भीड़भाड़ रहती है ऐसे स्थानों पर सतत गस्त करते रहें जिससे असामाजिक तत्वों पर पाबंदी लगाई जा सके। होली के त्यौहार के समय पर यह देखा गया है कि नशीले पदार्थों का अवैध रूप से विक्रय एवं परिवहन होता है ऐसे में मुखबिर तंत्र के माध्यम से ऐसे समस्त भी प्रकार के मादक पदार्थों को प्रतिबंधित करें एवं आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करें। कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़ों पर चर्चा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा ने कहा कि होली के समय पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं न हि मास्क जैसे सुरक्षा सामग्रियों के उपयोग पर ध्यान देते हैं । ऐसे में समय.समय पर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कोरोना महामारी के संबंध में जागरूक करते रहे एवं उपरोक्त बातों का पालन करवाते सभा में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान स्वयं को भी कोरोना के प्रकोप से बचने और उसके लिए साजो सामान एवं उपकरणों का भरपूर इस्तेमाल करने के साथ सावधानी बरतने के लिए  समझाइश दी गई।

News TOP Footer