मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना अंतर्गत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत हुई

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना अंतर्गत दो आवेदकों को 2 लाख रूपये के मान से कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना अंतर्गत ग्राम कुकुडीझर तहसील गोपद बनास जिला सीधी की शीतला साकेत पति रामबहोर साकेत को 2 लाख रूपये एवं ग्राम कटौली पोस्ट भितरी तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी की गायत्री सिंह सूर्यवंशी पति अजय कुमार भारती को 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
