चुरहट में स्वर्गीय कुंवर अर्जुनसिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

0 239
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 6 मार्च को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुनसिंह  की पुण्य तिथि पर उनकी समाधि स्थल चुरहट में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ आज ही के दिन रावसागर तालाब समाधि स्थल पर उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया था स्वर्गीय अर्जुनसिंह दाऊ साहब के पुत्र पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह सहित रीवा सीधी सतना सिंगरौली शहडोल से आए तमाम लोगों ने अपने प्रिय नेता अर्जुनसिंह को नम आँखों से पुष्पांजलि अर्पित की सभी के चेहरों पर दाऊ साहब की संवेदनशील यादें स्पष्ट झलक रही थी। स्वर्गीय कुमार साहब की पुण्यतिथि के मौके पर राव साहब तलाव पर स्थिति कुंवर साहब की समाधि स्थल पर शब्दकीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें मेरठ से पधारे रागी संतो ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए जिसे सुनकर वहां मौजूद हजारों लोग भाव विभोर हो गए। शब्द कीर्तन के बाद सरदार अजीत सिंह और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह कार्यक्रम में पधारने वाले सभी अतिथियों गणमान्य नागरिकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मेरठ से शब्द कीर्तन करने आए राज्यों का भी साल श्रीफल से सम्मान किया। कर्यक्रम में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से कुंवर साहब की कुछ प्रेरणादाई पल साझा करने की बात कही इस पर उन्होंने कहा कि उन्होने मुझे यह बताया था कि आपके पास कोई भी मदद के लिए आए चाहे वह छोटा हो या बड़ा आप कभी पीछे नहीं हटना और आपकी जितनी क्षमता हो उस पूरी क्षमता के साथ उसकी हमेशा मदद करना।

News TOP Footer