स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी की 78 वी जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर लोगो ने उन्हें किया नमन

0 367
Main Ad1

सीधी धर्मेंद  : मानव सेवा से पुरस्कृत राजनीति के संत सबके प्रेरणा स्रोत मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री  सीधी विधानसभा से सात बार विधायक रहे स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी की 78 वी जयंती के अवसर पर उनके गृहग्राम सुपेला में उनकी समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर लोगो ने उन्हें सत सत नमन किया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने प्रदेश के कई जिलों के साथ जिले के कोने.कोने से उनके शुभचिंतकों ने उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भी शामिल थे जिन्होंने सुपेला में पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और वहां पर मौजूद उनके सुपुत्र श्री मान सिंह के साथ बैठकर अपनी संवेदनाएं और अपनी यादें साझा की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूज्य दाऊ साहब  के साथी सहयोगी श्री इंद्रजीत कुमार जी की जन्मजयंती पर शत शत नमन वे निष्ठा प्रतिबद्धता ईमानदारी और समर्पण की मूर्ति थे वे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन पर कोई भी व्यक्ति आंख मूंदकर विश्वास कर सकता था। जब वे राजनीति में सक्रिय हुए तो पिछड़े वर्ग के हितों को उन्होंने संरक्षण दिया उनके लिए लड़े वे हमारे पूज्य दाऊ सा से जीवन पर्यन्त जुड़े रहे। सरपंच से लेकर मंत्री तक का उनका सफर जमीन से जुड़ा रहा। उन्होंने हमेशा उन लोगों की बात की उन्हें न्याय दिलाया जो वंचित वर्ग से जुड़े थे। विंध्य की माटी बड़ी गौरवशाली रही यह हमेशा रत्न पैदा हुए है जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है राजनेता को स्वभाव और प्रभाव से कैसे होना चाहिए यह इंद्रजीत कुमार जी से सीखा जा सकता है उनमेष्सरलता इतनी थी की कोई भी सामान्य आदमी उन तक पहुंच जाताष् सादगी और उनकी सेवा ऐसी की जिसकी चर्चा होती थी—-5 मार्च को जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चैधरी ने आदेश जारी कर दिनांक 13 से 14 मार्च 2021 तक ग्राम नौढ़िया के फायरिंग रेंज के चारों तरफ 04 किमी. की परिधि में ग्राम के नागरिकों तथा पशुआंे के प्रवेश हेतु प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली सीधी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौढ़िया में स्थित फायरिंग रेंज में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वार्षिक चांदमारी दिनांक 13 से 14 मार्च 2021 तक कराये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। उक्त प्रस्ताव को दृष्टिगत रखते हुए फायरिंग रेंज को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।

News TOP Footer