अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

सीधी धर्मेंद : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला ने जानकारी देकर बताया है कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च 2021 को प्रदेश में आयोजित विशेष ग्राम सभा हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास अंतर्गत परियोजनावार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का अनुमोदन, अतिरिक्त लक्ष्य अनुरूप चयनित नवीन कार्यों को सम्मिलित कर संशोधित डी.पी.आर. का अनुमोदन एवं प्रचलित प्रयोजना के समेकन चरण की कार्यवाही संबंधी ग्रामवार परिसम्मत्तियों को ग्रामीण समाज व ग्राम पंचायत को सौपने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन को उक्त ग्राम सभा आयोजित में अतिरिक्त एजेण्डा जोड़ने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च 2021 को प्रदेश में आयोजित विशेष ग्राम सभा आयोजित में एजेण्डा के अतिरिक्त एजेण्डा में सम्मिलित कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
