सीधी जिले के 18 हजार 889 कृषकों के खाते में अंतरित हुई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि

सीधी धर्मेंद : 27 फरवरी को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रदेश के 20 लाख किसान परिवारों के बैंक खातों में चार सौ करोड़ रुपये राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इसमें सीधी जिले के 18 हजार 889 कृषकों के खाते में राशि अंतरित हुई। मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा दमोह जिले में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश के किसानों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की समस्त ग्राम पंचायतों, विकासखण्ड मुख्यालयों तथा जिला मुख्यालय में किया गया, जिसका श्रवण एवं अवलोकन जनप्रतिनिधियों एवं किसान भाइयों द्वारा किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रीती पाठक ने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में एक पारदर्शी, संवेदनशील और ईमानदार सरकार है। यह सरकार पूरी आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ अन्नदाता किसानों के हितों के संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। विधायक विधानसभा क्षेत्र सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा राज्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में कृषक हितैषी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा कृषकों के हितों में किसान कानूनों को लागू किया गया है। लेकिन कई लोग इसके संबंध में भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे लोगों से बच कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने बताया कि पीएम किसान योजना अंतर्गत जिले के एक लाख 8 हजार 557 किसानों को लाभ प्राप्त हो रहा है। इन सभी कृषकों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ भी प्राप्त होगा। कर रहें। उन्होंने किसान भाईयों से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सहयोग करने एवं किसान कानूनों को लागू करने में अपना समर्थन देने की अपील की हंेी इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, उपखंड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, तहसीलदार लक्ष्मीकांत मिश्रा, गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी किसान भाई उपस्थित रहे।
