भूखे को भोजन कराना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है कहा कलेक्टर रविन्द चौधरी ने

0 209
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भोपाल के मिंटो हाल से दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के द्वितीय में प्रदेश के 100 नवीन तथा सुदृढ़ीकृत रसोई केन्द्रों का ई-लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा योजना के पोर्टल का लोकार्पण कर विभिन्न हितग्राहियों से संवाद किया गया। इस योजना अंतर्गत नगरपालिका परिषद सीधी द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई का सृदृढ़ीकरण हुआ है। सीधी केन्द्र का संचालन अप्रैल 2017 से किया जा रहा है। आश्रय स्थल सीधी पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चैहान के उद्बोधन का सीधी प्रसारण देखा सुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि भूखे को भरपेट भोजन कराना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। हमारे देश में समाज इस सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होने कहा कि कोरोना संकट के दौरान सिंधी समाज सहित समाज के अन्य संगठनों तथा समाजसेवियो ने समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। सभी ने इस संकट के समय में आगे रहकर गरीबों की सेवा की है जिसके लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा भविष्य में भी आगे रहकर लोगों की मदद करने के लिए समाज सेवियों से अपील की गयी है। दीनदयाल अन्त्योदय रसोई के संचालन में लगातार सहयोग देने के लिए समाजसेवियों रमेश अग्रवानी, कमल कामदार, भीम कामदार, आशीष चंदेल, रवीन्द्र दुबे, राहुल वर्मा, प्रदीप द्विवेदी तथा रसोई की संचालिका जय माता दी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष शांति रावत को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त कलेक्टर श्री चैधरी सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा दीनदयाल अन्त्योंदय रसोई का निरीक्षण अवलोकन किया गया। तथा रसोई के व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

News TOP Footer