ग्राम पटना सरदा के बाणसागर की मुख्य नहर में हुई बस दुर्घटना जांच के लिए अपर कलेक्टर मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी

0 177
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला अंतर्गत ग्राम पटना सरदा के पास बाणसागर की मुख्य नहर में वाहन क्रमांक एम.पी. 19 पी 1882 के 16 फरवरी 2021 को दुर्घटनाग्रस्त होने से 53 लोगों की मृत्यु हो गई है जिसके संबंध में मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी हर्षल पंचोली को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि जिस किसी व्यक्ति को उक्त घटना के संबंध में कोई आपत्ति/सुझाव/कथन प्रस्तुत करना चाहते हो तो दिनांक 25.02.2021 तक न्यायालय अपर कलेक्टर में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

News TOP Footer