शिवराज सिंह मुहावरों की भाषा बोलने की जगह राजधर्म का पालन करें कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने

0 158
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि शिवराज सरकार में अवैध वसूली के चक्कर में बस वाले अपना घाटा पूरा करने के लिए नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर रहे हैं बसों में यात्री क्षमता से अधिक भरे जा रहे हैं छोटी जगहों पर चलने वाली 25 प्रतिशत से अधिक बसें एकदम खटारा हो चुकी हैं उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट का पालन कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारी नियम तोड़ने में सहयोग करते हैंद्य सीधी के बाद अब मंडला के नैनपुर में ओवरलोड बस पलट गई जिसमें एक यात्री की मृत्यु हो गई और 12 लोग घायल हो गए ड्रायवर नशे में था दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेषज्ञ समिति तत्काल बनाई जाये इसमें जनप्रतिनिधियों को रखा जाये समिति के व्यावहारिक सुझावों को कड़ाई से लागू किया जाये शिवराज सिंह सभाओं में मुहावरों की भाषा बोलने के बजाय वास्तविकता पर ध्यान दें अजयसिंह ने कहा कि 32 सीटर बस है तो उसमें 70 लोगों को यात्रा करायी जाती है ठूंस ठूंस कर यात्रियों को जब भरा जाता है तो अमानवीय हालात नजर आते हैं पैदल चलने वाले लोग कहते हैं कि खराब सड़कों पर बस दौड़ती है तो दूर से दिखता है कि कभी भी हादसा हो सकता है इमरजेंसी सीट पर सामान और ज्वलनशील पदार्थ रखे रहते हैं परमिट नहीं तो भी उसी रूट में संचालन हो रहा है बसें कंडम हैं तो भी उन्हें फिट और रनिंग का प्रमाणपत्र मिलता है ऊपर से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बदतर हालत में हैं लेकिन भाजपा सरकार को यह वास्तविकता नजर नहीं आ रही हैद्य मुख्यमंत्री को चाहिए कि सड़कों के लिए तत्काल फंड रिलीज करें सिंह ने कहा कि नियमानुसार नहरों की सर्विस रोड से भारी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहता है इन्हें रोकने के लिए चेनलों के फिक्स बेरियर नहीं लगाए गए हैं सर्विस रोड में यदि पक्की सड़क बनाई जाती है तो दोनों ओर परमानेंट रेलिंग या गार्ड वाल बनाई जाती है जो प्रदेश में कई जगह नहीं बनाई गई नहर की डामरीकृत सर्विस रोड में कोई भी साइन बोर्ड काटन बोर्ड गार्ड स्टोन आदि नहीं लगाए गए हैं रीवा बघवार शहडोल मार्ग में जब से टोल टेक्स नाके बंद हुये हैं तब से लगभग दो तीन वर्षों से मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है उन्होंने कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क विकास निगम दोनों जिम्मेदार हैं सड़कों के लिए कोई बजट प्रावधान नहीं किया गया विंध्य क्षेत्र के मंत्री बिसाहूलाल सिंह को कोई फिक्र नहीं है अजयसिंह ने कहा कि बस हादसों के जो प्रमुख कारण हैं उनसे सरकार सबक नहीं ले रही हैद्य निर्दोषों की मौतों का सिलसिला जारी है शिवराज सिंह ने साम. दाम दंड. भेद से किसी तरह सत्ता तो हासिल कर ली है लेकिन वे राजधर्म का पालन करना भूल गए।

News TOP Footer