जिला जेल सीधी पडऱा मे लगे सीसीटीव्ही कैमरे का डी एल सोनिया अपर सत्र न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

सीधी धर्मेंद : जिला जेल सीधी पडऱा मे सीसीटीव्ही कैमरे लगने के बाद गुरूवार को डी एल सोनिया अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा कंट्रोल रूप मे फीता काटकर किया गया।जिसके बाद उन्होंने जेल का निरीक्षण कर बंदियों को मिलने वाली विधिक सहायता संबंधी जानकारी संग्रहित की संजीव गेंदले जेलर सीधी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप जेल में लगे उक्त कैमरों के माध्यम से बैरकों मे कैदियों सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर सीधी नजर बनी रहेगी वहीं परिसर की सीमा मे लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से परिसर क्षेत्र मे आने वाले हर एक व्यक्ति पर भी पैनी नजर रहेगी जिसके माध्यम से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था हो सकेगी कैमरे परिसर में होने वाली हर गतिविधि को कैद करके कंट्रोल रूम में रिकार्ड करेंगे कंट्रोल रूम में मौजूद अजय त्रिपाठी शमीर खान आरती पाण्डेय एक ही कमरे से जेल परिसर की ज्यादातर गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
