अभियान संजीवनी के तहत जिले भर में सीधी पुलिस ने अवैध शराब निर्माता व्यापारियों पर कमरतोड़ कार्रवाई

0 363
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व सीधी के समस्त अनुभागों के एसडीओपी के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान संजीवनी के तहत जिले भर में सीधी पुलिस ने अवैध शराब निर्माता व्यापारियों पर कमरतोड़ कार्रवाई कर महज 24 घंटों के भीतर अवैध शराब विक्रय कर रहे 178 व्यक्तियों पर पृथक पृथक आबकारी एक्ट के तहत 178 मामले पंजीबद्ध कर रिकॉर्ड दर्ज किया है तथा अवैध रूप से महुआ से बन रही लाखों रुपए कीमत की हजारों लीटर शराब को पकने के पूर्व ही नष्ट कर दिया गया है। वर्ष के प्रथम माह से ही अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण लगाम लगाकर अभियान संजीवनी को सफल बनाने हेतु सीधी पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिला सीधी के समस्त थानों द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्रवाइयां की जा रही है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer