जामोड़ी पुलिस ने चोरी हुई मोटर साइकिल 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाली

0 467
Main Ad1

कृतिका सीधी :

6 जुलाई 2020 को राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पिता अर्जुन प्रसाद गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी रैदुअरिया ने चौकी पिपराव में रिपोर्ट किया था कि उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एमएम 4843 को अपने घर के बाहर खड़ा किया हुआ था लेकिन आज सुबह जब वह सो कर उठा तो उसकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर पिपराव पुलिस अज्ञात चोर की तलाश कर रही थी जिस पर 16 जनवरी को चौकी प्रभारी पिपराव उप निरीक्षक विशाल शर्मा को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की अमिलाई में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए खड़ा है सूचना पर हमराह स्टाफ लेकर चौकी प्रभारी तत्काल रवाना हुए एवं मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति से मोटरसाइकिल से के संबंध में दस्तावेज मांगने पर उसके पास उपलब्ध नहीं था। उक्त मोटरसाइकिल सवार से नाम पूछने पर अपना नाम सुशील पटेल पिता राज नारायण पटेल उम्र 28 वर्ष बताया । जिसके उपरांत उक्त आरोपी से मोटरसाइकिल जप्त कर चौकी लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक विशाल शर्मा सहायक उपनिरीक्षक इन्द्रबली सिंह प्रधान आरक्षक राजमणि रजक आरक्षक अनिल यादव सत्येन्द्र तथा सैनिक चक्रधर मिश्र व शशिशेखर उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer