अवैध रूप से मोरोम खोदकर के जाने वाली जेसीबी को जमोड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 292
Main Ad1

कृतिका सीधी :

15 जनवरी की शाम थाना प्रभारी जमोड़ी को मुखबिर की सूचना मिली की बंजारी नहर में एक जेसीबी मोरम खोदकर हाईवा में लोड कर रही है सूचना पर थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा आरक्षक को लेकर सूचना की तस्दीक मौके पर पहुंच कर देखा तो एक जेसीबी क्रमांक एमपी 53 जी ए 3006 द्वारा मोरम खोदकर हाइवा क्रमांक एमपी 53 एच ए 1342 में लोड की जा रही थी जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा लोडिंग कार्य को रुकवाकर उक्त कार्य संबंधी वैध कागजात की मांग की गई जो उपलब्ध ना होने पर हाईवा तथा जेसीबी को जप्त कर जेसीबी चालक दिनेश सेन पिता कृष्णपाल सेन उम्र 30 वर्ष निवासी पनवार चौहानन टोला तथा हाईवा चालक अर्जुन रावत पिता नंदलाल रावत उम्र 29 वर्ष निवासी डड़हवा को थाना लाया गया उक्त व्यक्तियों द्वारा किया गया कृत्य आईपीसी की धारा 379 414 तथा खान खनिज की धारा 4/21 के तहत दंडनीय होने से उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है उक्त कार्रवाई में. थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा आरक्षक दिनकर गब्बर चालक आरक्षक वीरेंद्र मिश्रा शामिल रहे।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer