महिला बाल विकास परिवीक्षा अधिकारी अनुराग पांडे एवं चाइल्डलाइन की टीम द्वारा अभियान सम्मान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

0 545
Main Ad1

कृतिका सीधी :

16 जनवरी को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अवधेश प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास परिवीक्षा अधिकारी अनुराग पांडे एवं चाइल्डलाइन की टीम द्वारा ग्राम जमोदी खुर्द में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान सम्मान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शासकीय प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक बस्ती की महिला एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं कार्यक्रम में सभी को महिलाओं को स्वयं के आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया गया और बताया गया कि आप बस रिक्शा आटो या कहीं पर भी सफर करते समय या ऐसे किसी भी स्थिति में जब आप अपने आप को असहाय असुरक्षित महसूस करते हैं तो उस वक्त आप स्थानीय पुलिस को100 नंबर पर एवं महिला हेल्पलाइन को 1090 पर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन को 1098 पर कॉल करके उनकी त्वरित सहायता ले सकते हैं ।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer