नदियों के पास मेले में प्रतिबंध पर शहर में क्यों यह कानून लागू नहीं…?

0 122
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मकर संक्रांति के पर्व पर सीधी जिले में कोरोना से सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने भले ही जिले की सभी पवित्र नदियों पर लगने वाले मेलों पर प्रतिबंध लगा दिया हो लेकिन इसका असर सीधी शहर के चौराहों पर लगने वाले खिलौना बाजारों पर नहीं दिखाई पड़ा सीधी शहर के अस्पताल चौक मानस भवन और गांधी चौक में पार्किंग स्थल पर बड़ी संख्या में खिलौने की दुकानें लगी जिसमें खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी जिसमें बच्चे महिलाएं भी शामिल थी इतना ही नहीं शहर में अनेक जगह लगने वाली मिठाई की दुकान और जगह.जगह लगी गन्ने की दुकानों में भी भारी भीड़ दिखाई पड़ी शहर के लोग जो पवित्र नदियों के किनारे अपने परिवार और बच्चों के साथ मेले का आनंद नहीं उठा पाए उन्होंने अपने बच्चों को इन खिलौनों की दुकानों में लाकर बहलाने का कर्तव्य निभाया और उन्हें सांत्वना प्रदान की लेकिन लोगों के मन में यह प्रश्न बार.बार उठता रहा कि जब यहां इतनी भीड़ जमा हो सकती है तो फिर सोन नदी के किनारे लगने वाले मेलों पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer