दिनांक 09.01.2021 को मीडिएशन प्रकिया की मानीटरिंग करने हेतु जिला मीडिएशन मानीटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।


कृतिका सीधी :
जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा अध्यक्षता में दिनांक 09.01.2021 को मीडिएशन प्रकिया की मानीटरिंग करने हेतु जिला मीडिएशन मानीटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डी.एल.सोनिया ने जानकारी देते हुये बताया कि माह दिसम्बर 2020 में मीडिएशन प्रकिया के माध्यम से 05 प्रकरणों का पक्षकारों की आपसी सहमति से सफलता पूर्वक निराकरण किया गया। जिला न्यायाधीश श्री सिंह ने मीडिएशन प्रकिया को और अधिक सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मीडिएशन के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया। बैठक में शासकीय अभिभाषक उमेश सिंह चैहान एवं राज्य अधिवक्ता परिषद के मनोनीत सदस्य विनोद वर्मा उपस्थित रहे। जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में पैनल लायर, समस्त ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर को मध्यस्थता प्रकिया एवं मध्यस्थता के लाभों के बारे में जागरूक करने के उद्वेश्य से आनलाइन मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला न्यायाधीश डी.एल. सोनिया के द्वारा बताया गया कि मध्यस्थता के शाब्दिक अर्थ से दर्शित है कि दो पक्षों के मध्य उत्पन्न मतभेद से संबंधित विषय को तीसरे पक्ष के समक्ष निराकरण हेतु रखा जाना, जिस पर तीसरे पक्ष द्वारा सभी की इच्छा को ध्यान में रखते हये सदभावनापूर्ण वातावरण में विवाद के समाधान की प्रक्रिया मध्यस्थता कहलाती है। जिसके परिणाम स्वरूप पक्षकारों के समय एवं खर्ची की किफायत एवं उनके मध्य सर्वमान्य समाधान का उद्भव होता है और पक्षकारों के मध्य पुनः सद्भाविक संबंध स्थापित होते है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
